नशा मुक्ति केंद्र में 24 वर्षीय युवक की मौत। Uttarakhand 24×7 Live news
देहरादून में हैरान करने वाला मामला सामने आया है,
नशे मुक्ति केंद्र में इलाज के लिए भर्ती हुए 24 वर्षीय युवक की मौत होने के बाद नशा मुक्ति केंद्र वाले युवक का शव आज सुबह उसके घर के बाहर छोड़ के भाग गए,मामले की जा करी मिलते ही स्थानीय लोगो ने अराधिया नशा मुक्ति केंद्र के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए हंगामा शरू कर दिया,बताया जा रहा है कि मृतक सिद्धू के शरीर पर चोटों के निशान है,परिवार का आरोप है कि उसके साथ पिटाई की गई है,भारी हंगामे के बाद मौके पर एसपी सिटी समेत तमाम फ़ोर्स लगा दी गयी,एसपी सिटी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जाएगी।
