भाजपा का सामाजिक न्याय सप्ताह समारोह आयोजित। Uttarakhand 24×7 Live news

0
dushyant_kumar_gautam_1666156024.jpg

रुड़की में आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित 4 अप्रैल से 14 अप्रैल 2023 तक चलने वाले सामाजिक न्याय सप्ताह समारोह का आयोजन किया गया। वही समारोह में भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम मुख्य रूप से उपस्थित रहे। और उनके साथ रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति जिला संयोजक संजय अरोड़ा सहित भाजपा के सभी छोटे-बड़े कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं सामाजिक न्याय सप्ताह समारोह में पहुंचे प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जमीनी स्तर से जुड़ी हुई पार्टी है और राष्ट्र हित में ही कार्य करती हैं। सरकारी योजनाओं को घर-घर तक कैसे पहुंचा जाए एक भारत श्रेष्ठ भारत और हर वर्ग में स्नेह बनाना हर वर्ग को अपने साथ जोड़ना यही संकल्प है और इसका मुख्य उद्देश्य है कि सभी कार्यकर्ता नीचे तक प्रवास करें और बूथ को मजबूत करें और आगामी योजनाओं को जन-जन तक व घर-घर तक कैसे पहुंचाया जाए इसी को लेकर सामाजिक न्याय सप्ताह का आयोजन किया गया है। वहीं उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि देश ने सबसे बड़ा पाप किया था जब देश आजाद हुआ था। सबसे पहले कांग्रेस द्वारा देश के दो टुकड़े कराए गए। और देश में ऐसा नरसंहार पहली बार हुआ कि देश में कत्लेआम मचा वह दौर बहुत दुखदाई था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed