सीएम धामी ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत सांस्कृतिक ऑडिटॉरीयम में उत्तराखण्ड महोत्सव 2021 के समापन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग । UK24X7LIVENEWS

0
FB_IMG_1637257515522

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लखनऊ में बीरबल साहनी मार्ग स्थित पंडित गोविंद बल्लभ पंत सांस्कृतिक ऑडिटॉरीयम में उत्तराखण्ड महोत्सव 2021 के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर हजारों प्रवासी उत्तराखंडियों ने मुख्यमंत्री धामी का भव्य स्वागत किया।मुख्यमंत्री धामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जो मुद्दे दो दशक से ज्यादा समय से नहीं सुलझ पाए वे आज आपसी सहमति से सुलझ चुके हैं।

उन्होंने कहा कि आज का दिन उत्तराखण्ड के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के निर्माण में राज्य आंदोलनकारियों की विशेष भूमिका रही है, उन्हीं आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखण्ड बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

प्रदेश में महिला सशक्तिकरण, युवाओं और हर क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री श्री धामी ने उत्तराखण्ड महोत्सव को और अधिक भव्य रूप से आयोजित करने हेतु ₹21 लाख देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने उत्तराखण्ड महोत्सव में समस्त कलाकारों को ₹2000 पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की।

उन्होंने लखनऊ से रामनगर ट्रेन चलाने हेतु केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने और भविष्य में उत्तराखण्ड से संबंधित समस्याओं के निस्तारण हेतु उत्तराखण्ड भवन गोमती नगर में प्रकोष्ठ के स्थापना करने की भी घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed