24 घंटे में तीन चोरी की घटनाओं का खुलासा, एक शातिर चोर गिरफ्तार। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20261103-WA0084.jpg

देहरादून के वसंत विहार थाना क्षेत्र में हुई चोरी की तीन अलग-अलग घटनाओं का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया लैपटॉप, दो मोबाइल फोन, चांदी की ज्वेलरी और 4 हजार 300 रुपये की नकदी बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी नशे का आदी है और अपनी नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है और कुछ दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।

रिपोर्ट – मोनू राजपूत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed