28 नवंबर को मनाया जाएगा आपदा प्रबंधन दिवस, प्रदेशभर में होंगी मॉक ड्रिल और जागरूकता गतिविधियां। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG_20261103_174433.jpg

उत्तराखंड में अब हर साल 28 नवंबर को आपदा प्रबंधन दिवस मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद शासन ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सभी विभागों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस वर्ष 25 से 28 नवंबर तक प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। खास बात यह है कि ग्राम पंचायत से लेकर जिला और राज्य स्तर तक मॉक ड्रिल, प्रशिक्षण और जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। इसके साथ ही सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और अस्पतालों में आपदा सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की जाएगी।
वीओ – दरअसल, 28 नवंबर 2023 को उत्तरकाशी के सिल्क्यारा सुरंग हादसे में फंसे सभी 41 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया था। इसी ऐतिहासिक रेस्क्यू अभियान की स्मृति में हर साल इस दिन आपदा प्रबंधन दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत 25 से 27 नवंबर के बीच प्रत्येक जिले में 8 से 10 स्थानों पर मॉक ड्रिल आयोजित होगी। वहीं 28 नवंबर को जिला और राज्य स्तर पर विशेष कार्यक्रम होंगे। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और अग्निशमन विभाग लोगों को राहत एवं बचाव का प्रशिक्षण देंगे। स्कूलों में प्रतियोगिताएं, अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा और सरकारी कार्यालयों में संभावित आपदाओं से निपटने की तैयारियों का आकलन किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य आपदा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही सामुदायिक सहभागिता और त्वरित बचाव की क्षमता को मजबूत करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed