कांग्रेस एवं अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओं ने थामा बीजेपी का दामन। Uttarakhand 24×7 Live news
उत्तराखंड बीजेपी में अन्य दलों के कार्यकर्ताओं के शामिल होने का सिलसिला जारी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेश मुख्यालय में विभिन्न दलों के दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं को सदस्यता दिलाई। ये सभी कार्यकर्ता देहरादून, हरिद्वार, चमोली और उत्तरकाशी के हैं। इनमे अक्षय प्रताप रुड़की से, नीरज कश्यप सहसपुर से, लक्ष्मण रावत चमोली से, अतोल रावत बड़कोट से शामिल हैं।बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि आगामी निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव में भाजपा को इससे मजबूती मिलेगी। आपको बता दें कि पिछले दिनों भी कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था। आब एक बार फिर से कांग्रेस के कई कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हुए हैं और इसको लेकर बीजेपी खुद को और अधिक मजबूत होने का दावा कर रही है।
