यूथ कांग्रेस ने यंग इंडिया बोल सीजन 3 को किया लौंच। Uttarakhand 24×7 Live news
उत्तराखंड यूथ कांग्रेस ने यंग इंडिया के बोल सीजन 3 को उत्तराखंड में आज लौंच किया इसके तहत प्रदेश भर से युवाओं का चयन किया जायेगा इसका उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को अपने मन की बात रखने के लिए एक प्लेटफार्म देना है
देश भर में कांग्रेस द्वारा चलाये जा रहे यंग इंडिया के बोल सीजन 3 को आज उत्तराखंड में भी लौंच किया गया इस बाबत जानकारी उत्तराखंड यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित भुल्लर ने दी. उन्होंने कहा इसके लिए प्रदेश भर से युवाओं का चयन किया जायेगा…. जिसमें से राज्य से चयनित 5 युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता के लिए भेजा जायेगा।
