पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के आह्वान पर सर्वदलीय बैठक आहूत की गई। Uttarakhand 24×7 Live news
उत्तराखंड कांग्रेस सहित विपक्ष को राहुल गाँधी के माध्यम से एक एकजुट होने का बड़ा मोका मिल गया है ..देहरादून में भी इसकी शुरुवात हो चुकी है … जिसमे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एक सर्वदलीय बैठक की है जिसमे सपा-बसपा-यूकेडी-सीपीआइ-आरजेडी आदि दलों के नेता मोजूद रहे
राहुल गांधी की सदस्यता जाने के बाद अब सभी विपक्षी दल एकजुट होने की हवालात में जुटे हैं
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राहुल गाँधी को लेकर विपक्षी दलों को एक जुट करना शुरू कर दिया है ..जिसमे पूर्व मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों को एकजुट करने के लिए एक सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया जिसमे सपा-बसपा-सीपीआइ-आरजेडी-लोक दल आदि के प्रतिनिधि मोजूद रहे इस सर्वदलीय बैठक में विभिन्न सामाजिक दलों के नेता भी मोजूद रहे और उन्होंने भी विपक्षी दलों को मजबूत करने के लिए सहयोग देने की बात कही पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा की जो लोग विपक्ष की आवाज दबाना चाहते है लोकत्रंत की स्वत्रंता छिनना चाहते है उसके लिए लड़ना जरुरी है और इसी लड़ाई को लड़ने के लिए राहुल गाँधी भी आगे आये थे ..जिन्हें कुचलने का काम सत्ताधारी दल के नेताओं ने किया है
राहुल गांधी के ज़रिये विपक्ष की सभी पार्टियों एकजुट होना तो चाहती है लेकिन सबकी अलग अलग विचारधारा रहे हैं
सवाल यह है कि क्या सभी पार्टियां एक मंच पर आकर सत्ता पर क़ाबिज़ भाजपा को आने वाले चुनाव में शिकस्त दे पाएंगी या फिर आपसी खींचतान में ही बिखर जाएगी
