उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को बीजेपी ने किया सम्मानित। Uttarakhand 24×7 Live news

0
compress1678623600697.jpg

उत्तराखंड भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सुषमा स्वराज अवार्ड से सम्मानित किया। राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने सम्मानित किया। भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज के व्यक्तित्व और उनकी सेवा को सम्मान देने के उद्देश्य से स्वर्गीय सुषमा स्वराज अवार्ड्स का शुभारम्भ किया है। इस पुरस्कार के तहत सामाजिक, राजनीतिक, औद्योगिक एवं दूसरों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने वाली महिलाओं को चुना गया है। विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाली इन महिलाओं को सम्मान स्वरूप ये अवार्ड दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने पुरस्कृत सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed