ऐतिहासिक झण्डे जी मेले की शुरुआत लाखों की संख्या में श्रद्धालु का उमड़ा सैलाब । Uttarakhand 24×7 Live news

0
VideoCapture_20230312-171325.jpg

देहरादून के ऐतिहासिक झण्डे मेले की आज से शुरुआत हो गयी है। श्री झंडे जी मेले में शामिल होने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में संगतें श्री दरबार साहिब पहुंच गई हैं। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, राजस्थान सहित देश के अलग-अलग हिस्सों से भारी संख्या में श्रद्धालु श्री दरबार साहिब पहुंच गए है। विदेशों से भी काफी संख्या में संगतों का आगमन आना का सिलसिला लगातार बढ़ता ही गया फिर सुबह झंडे जी को संगतों ने जयकारों के बीच लकड़ी की कैंचियों के सहारे उतारा गया तब श्रद्धालु ने झंडे जी को दूध,दही,शहद आदि से स्नान कराकर उस पर गिलाफ चढ़ाने का कार्य किया गौरतलब है कि श्री झण्डे जी पर तीन तरह के गिलाफों का आवरण होता है। सबसे भीतर की ओर सादे गिलाफ चढ़ाए जाते हैं इनकी संख्या 41 (इकतालीस) होती है। मध्यभाग में शनील के गिलाफ चढ़ाए जाते हैं इनकी संख्या 21 (इक्कीस) होती है। सबसे बाहर की ओर दर्शनी गिलाफ चढ़ाया जाता है इनकी संख्या 1 (एक) होती है। इस बार जालन्धर के संसार सिंह व परिवार को को दर्शनी गिलाफ चढ़ाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। दोपहर लगभग 3 बजे के आसपास झंडे जी को चढ़ाने की प्रक्रिया शुरू की गई जिसके दर्शनों के हज़ारों लोग साक्षी बनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed