बाजपुर : नाबालिक लड़की ने की आत्महत्या । UK24X7LIVENEWS

0
Screenshot_2021-11-13-17-15-13-73_7352322957d4404136654ef4adb64504

रिपोर्ट : अज़हर मलिक

बाजपुर में दुराचार का शिकार हुई एक नाबालिग लड़की ने तेजाब का सेवन कर लिया। जहा उपचार के दौरान नाबालिग की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतका के पिता ने चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है वहीं पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए घटना के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि बाजपुर के ग्राम लखनपुर निवासी एक नाबालिग युवती ने बीते दिनों तेजाब का सेवन कर लिया। जहां परिजनों ने नाबालिक को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं लंबे समय से चल रहे उपचार के दौरान नाबालिक की मौत हो गई। नाबालिग द्वारा छोड़े गए 3 पेज के सुसाइड नोट ने पूरी घटना का खुलासा कर दिया।

जिसमे मृतका ने पड़ोस के रहने वाले युवक रणवीर पर प्रेम के जाल में फसाकर 5 साल तक यौन शोषण करने और परिजनों की गैर मौजूदगी में रणवीर और उसके परिजनों पर धमकाने का आरोप लगाया। वही लंबे समय के उपचार के बाद नाबालिग की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर रणवीर को गिरफ्तार कर लिया। वही सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि घटना में शामिल आरोपी को न्यायालय भेज दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed