नाबालिग से दुष्कर्म 5 सालों से डरा धमकाकर कर रहा पिता दुष्कर्म जानिए कहा का है ये मामला। Uttarakhand 24×7 live news

0
compress1677593064596.jpg

हरिद्वार में 16 साल की सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कनखल थाना क्षेत्र का है जहां पीड़ित लडकी ने शिकायत देते हुए बताया कि उसका सौतेला बाप पिछले 05 सालों से उसके साथ डरा धमका कर दुष्कर्म कर रहा है। आरोपी पेशे से दर्जी है उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। वर्तमान में वह दूसरी शादी कर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा था। पीड़िता नाबालिक लड़की की शिकायत पर पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed