दुखद,बारात से लौट रहा वाहन हुआ हादसे का शिकार दो की मौत। Uttarakhand 24×7 live news
चमोलीः जोशीमठ में मारवाड़ी-थैंग मोटर मार्ग पर बारात से लौट रहा एक वाहन हादसे का शिकार हो गया. बताया जा रहा है कि हादसे में 12 लोग घायल हो गए, जिनमें से 2 की मौत हो गई है. वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन भी चलाया.
जोशीमठ में मारवाड़ी-थैंग मोटर मार्ग पर बीते देर सायं एक बारात की गाड़ी गांव से करीब 2 किलोमीटर पहले अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई. हादसे में वाहन में सवार 12 बाराती घायल हो गए. घटना की सूचना मिलने पर जोशीमठ पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ पहुंचाया. जहां सभी घायलों का उपचार चल रहा है. बताया जा रहा है कि दो घायलों की उपचार के समय मौत हो गईं है।
