अडानी पर लाल हुए कांग्रेसी, एलआईसी और एसबीआई के बाहर प्रदर्शन। Uttarakhand24×7livenews

0
IMG-20230206-WA0023.jpg

अडानी मामले में कांग्रेस सदन से लेकर सड़क तक केंद्र सरकार को घेरने की कवायद में जुटी है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आने के बाद विपक्ष लगातार हमलावर है। राष्ट्रीय नेतृत्व के दिशा निर्देश के बाद उत्तराखंड में भी कांग्रेस के नेताओं ने एलआईसी और एसबीआई के दफ्तरों के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। आपको बता दें कि देहरादून में एसबीआई मुख्यालय के बाहर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का कहना है कि मोदी सरकार ने गौतम अडानी को लाभ पहुंचाया है। सरकार यदि सही है तो इस पूरे मामले की जांच कराने से क्यों बच रही है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार जानबूझकर के इस पूरे मुद्दे से पल्ला झाड़ने की कोशिश कर रही है और सदन में भी चर्चा से बच रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed