उत्तराखंड के सभी जिला मुख्यालयों पर ध्वजारोहण करेगी कांग्रेस। Uttarakhand24×7livenews
30 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा के समापन अवसर पर कांग्रेस के नेता राहुल गांधी श्रीनगर में लाल चौक स्थित कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण करेंगे प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि इसी दिन कांग्रेस उत्तराखंड में भी प्रत्येक जिला मुख्यालय पर ध्वजारोहण करेगी इसी दिन कन्याकुमारी से कश्मीर तक 14 राज्यों से गुजरी भारत जोड़ो यात्रा 26 जनवरी से 26 मार्च तक चलने वाली हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा आजाद भारत में आयोजित किसी भी जनसंपर्क अभियान से विशाल में सबसे व्यापक जनसंपर्क है इससे पूरे देश में चलाई गई नफरत हिंसा के खिलाफ सकारात्मक वातावरण निर्मित हुआ है उन्होंने कहा कि देहरादून के पार्टी कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय से गांधी पार्क तक मानव श्रृंखला बनाकर गांधीजी के शहादत दिवस पर उनकी प्रतिमा पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।
