उत्तराखंड निर्वाचन आयोग ने चलाया विशेष अभियान। Uttarakhand24×7livenews

0
compress1674825361321.jpg

उत्तराखंड में निर्वाचन आयोग की तरफ से अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए मतदाता सूची में त्रुटियों को सही करने के लिए 9 नवंबर से 10 जनवरी तक विशेष अभियान चलाया गया। संयुक्त निर्वाचन अधिकारी प्रताप शाह ने बताया कि राज्य में पिछले वर्ष की तुलना में इस बार एक लाख से ज्यादा नए मतदाता जुड़े हैं। जिसमें राज्य भर में अब 8167568 मतदाता हैं। राज्य में 93 हजार 866 सर्विस वोटर ओर 295 ट्रांसजेंडर मतदाता पंजीकृत हुए हैं। संयुक्त निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस बार 134461 नए मतदाता मतदाता सूची में जुड़े हैं। जबकि 52381 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। संयुक्त निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आयोग की तरफ से एक जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें 17 साल की उम्र में भी अभी युवा मतदाताओं को फॉर्म भरने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ताकि वह निकट भविष्य में नए मतदाता के रूप में जुड़ सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed