उत्तराखंड कांग्रेस ने शुरू की हाथ से हाथ जोड़ो अभियान। Uttarakhand24×7livenews

0
compress1674736543144.jpg

26 जनवरी गणतंत्र दिवस के ध्वजारोहण के साथ ही कांग्रेस ने आज से अपनी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत भी कर दी है। आज से पूरे प्रदेश में कांग्रेस ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान यात्रा शुरू कर दी है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कांग्रेस मुख्यालय से इस अभियान की शुरुआत की। माहरा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस सभी प्रदेशों में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत गांव गांव जाएगी। कांग्रेस अपने इस अभियान में राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे द्वारा लोगों के लिए लिखे गए संदेश पत्र को भी गांव गांव पहुंचाएगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बताया इस पत्र में प्रदेश के कई ऐसे ज्वलंत मुद्दे शामिल किए गए हैं जिसे कांग्रेस हर घर तक पहुंचना चाहती है।
दरअसल राहुल गांधी ने अपने इस पत्र में लिखा है कि 3500 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा में करोड़ों भारतीयों ने हिस्सा लिया। इसमें मुझे प्यार और स्नेह दिया गया है। राहुल गांधी ने अपने इस पत्र में यह भी लिखा है कि मैं सड़क से लेकर संसद तक प्रतिदिन बुराइयों के खिलाफ लडूंगा। इस पत्र में रोजगार, किसानों की बात के साथ ही कई बातों का जिक्र किया गया है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा सभी प्रदेशों में गांव-गांव तक नहीं जा पाई ऐसे में अब हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत कांग्रेसी गांव- गांव, हर एक व्यक्ति तक पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed