मुकेश सिंघल की बढ़ी मुसीबत अब होगी विजिलेंस जांच। Uttarakhand24×7livenews

0
IMG-20230117-WA0004.jpg

देहरादून,भ्रष्टाचार के मामले में उत्तराखंड विधानसभा के पूर्व सचिव मुकेश सिंघल के खिलाफ अब विजिलेंस जांच होगी। राज्य स्तरीय सतर्कता समिति ने पूर्व विधानसभा सचिव के खिलाफ जांच की अनुमति दे दी है। सिंघल को पांच साल में तीन पदोन्नति भी दी गई थी। हालांकि अब मुकेश सिंघल को संयुक्त सचिव के पद पर रिवर्ट किया गया है। पूर्व विधानसभा सचिव मुकेश सिंघल पर विधानसभा में 32 पदों की सीधी भर्ती के लिए विवादित एजेंसी आर एम टेक्नोसोल्यूशन का चयन करने और तीन दिन में उसे 59 लाख रुपये का भुगतान करने का आरोप है। आपको बता दें कि आर एम टेक्नोसोल्यूशन एजेंसी यूके ट्रिपल एससी की भर्ती परीक्षाओं में भी विवादित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed