खाई में गिर गया डीआईडी का छात्र, एसडीआरएफ ने बचाया। Uttarakhand24×7livenews
देहरादून के कुठालगेट से आगे मसूरी रोड पर एक बाइक सवार बुधवार देर रात खाई में गिर गया। दुर्घटनाग्रस्त की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची SDRF ने घायल को खाई से सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया। बिहार का रहने वाला 25 वर्षीय युवक डीआईटी देहरादून में फाइनल ईयर का छात्र है। आपको बता दें कि कुठालगेट शिव मंदिर से 2 किमी आगे मसूरी रोड पर एक बाइक सवार के खाई में गिरने की सूचना पर SDRF टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। रात के अंधेरे में घटनास्थल पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने देखा कि एक युवक लगभग 100 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरा है। SDRF टीम ने स्थानीय पुलिस बल के साथ मिलकर तत्काल खाई में नीचे उतरकर युवक तक अपनी पहुंच बनाई और प्राथमिक उपचार कर रोप स्ट्रैचर की सहायता से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर उपचार के लिए एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया।
