नशे की लत ने बनाया चोर दो युवक गिरफ्तार। Uttarakhand24×7livenews
देहरादून पुलिस प्रशासन अपनी मुस्तैदी का परिचय एक बार फिर देता नजर आया है , 12 घंटे के भीतर ही रायपुर थाना क्षेत्र में हुई चोरी का खुलासा देहरादून पुलिस ने किया है , CCTV के अवलोकन और मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए पुलिस ने 2 लोगों को शत प्रतिशत चोरी किए गए सामान के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
लगभग तीन लाख के जेवरात सहित डेढ़ लाख रुपए कैश इन दोनो अभियुक्तों से पुलिस ने बरामद किए हैं, चौंकाने वाली बात तो यह है कि दोनों अभियुक्तों में से एक नाबालिग भी है , पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि दोनों ही नशे के आदी हैं जिसकी वजह से मौका देख कर इस चोरी की घटना को अंजाम दिया गया ।
