हरीश रावत पहुंचे बर्खास्त कर्मचारियों के धरने में शामिल होने। Uttarakhand 24×7 live news

0
VideoCapture_20230104-183416.jpg

विधानसभा से बर्खास्त कर्मचारियों का विधान सभा के बाहर लगातार धरना प्रदर्शन चल रहा है । अपनी मांगों को लेकर बर्खास्त कर्मचारी अनिश्चितकालीन धरने पर हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आज बर्खास्त कर्मचारियों के धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए विधानसभा पहुंचे और उनको अपना समर्थन दिया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहां की विधानसभा से जिन 228 लोगों को बर्खास्त किया गया उनके साथ उनके परिवार जुड़े हुए हैं जो अब बेरोजगार हो चुके हैं ऐसे में सरकार को इंसानियत के नाते इनके बारे में सोचना चाहिए। इतना ही नहीं पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य के तमाम नेताओं मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अगर विधानसभा में गलत तरीके से भर्तियां चल रही थी तो पहले सवाल तो नहीं उठाए गए और यह परंपरा क्यों जारी रही और अगर 228 कर्मचारी बाहर किए जा सकते हैं तो और जो लोग विधानसभा में नौकरी कर रहे हैं उनका क्या होगा क्योंकि वह भी इसी तरह नौकरी पर लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed