राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2023 का आयोजन। Uttarakhand24×7livenews
देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में 4 से लेकर 6 जनवरी तक राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2023 का आयोजन किया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य उन प्रतिभाशाली युवाओं को एक मंच देना है जो प्रदेश में स्वरोजगार को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं , स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस के अवसर पर इस युवा महोत्सव 2023 की शुरुआत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया , इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जिस प्रकार पूरा देश स्वामी विवेकानंद का जन्म दिवस युवा महोत्सव के रूप में मनाता है उसी कड़ी में उत्तराखंड भी आगे बढ़ रहा है और युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए भाजपा सरकार सदैव तत्पर है ।
