29 से होगा खेल महाकुंभ का आयोजन। Uttarakhand24×7livenews

0
IMG-20221226-WA0050.jpg

उत्तराखंड में आगामी 29 दिसंबर से खेल महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। देहरादून के रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित होने वाले इस प्रतियोगिता में 8 हजार खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। राज्य स्तर पर होने जा रहे इस आयोजन में 13 जनपदों की 13 टीमें भाग लेंगी जिसमे 14 खेल होंगे। राज्य स्तर पर यह आयोजन जिले से जिले की टीमो के मध्य होंगे। इन सभी खिलाड़ियों का चयन न्याय पंचायत, ब्लॉक स्तर और जिला स्तर के बाद राज्यस्तर के लिये हुआ है। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। इस महाकुम्भ में दिव्यांगजनों की एथलेटिक प्रतियोगिता भी होगी। खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा की कोरोना के बाद संकल्प लेकर विगत एक अक्टूबर से खेल महाकुंभ की न्याय पंचायत स्तर से शुरुवात की गई, जिसमे 08 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चे खेल महाकुंभ में शामिल हुए। इसके बाद जिला स्तर की प्रतियोगिताएं सभी जनपदों में हुई जो अब पूर्ण हो चुकी है। खेल महाकुम्भ का आयोजन उत्तराखंड की 662 न्याय पंचायत मे हुआ और अब राज्य स्तर पर खेल का आयोजन किया जाएगा। इस महाकुंभ में लगभग तीन लाख 75 हज़ार प्रतिभावान खिलाड़ियों ने अभी तक प्रतिभाग किया है। अब राज्य स्तर पर होने वाले इस प्रतियोगिता में 8 हजार खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि हम आने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलो के साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए अपने खिलाड़ियों को तैयार करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed