सीएम धामी ने स्वास्थ्य विभाग में 604 को दी नियुक्ति पत्र। Uttarakhand24×7livenews
देहरादून
उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और युवाओं को रोजगार देने की कवायद में सरकार लगातार जुटी है। इसी के तहत
प्रदेश भर में स्वास्थ्य विभाग में आज CHO, ANM और नर्सिंग समेत कई पदों पर 604 नियुक्तियां की गई। स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नियुक्ति पत्र सौंपा और उनसे अपेक्षा की कि वह अब इस विभाग में बेहतर तरीके से काम करेंगे। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और प्रभारी स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार भी मौजूद रहे। आपको बता दें कि प्रदेश सरकार अगले वर्ष मार्च तक स्वस्थ विभाग में 10 हजार और नियुक्तियां देने की तैयारी कर रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि एक साल के भीतर 10 लाख युवाओं को रोजगार से जोड़ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग में यह सभी नियुक्तियां करवाई गई हैं।
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर आम लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। जहां पर सीएचओ के माध्यम से टेली मेडिकल सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी। उत्तराखंड में 1900 से अधिक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर हैं। लगभग 1500 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। जिनमें से 604 नव नियुक्ति हैं।
