चैम्पियन के खिलाफ मुकदमा, सीएम और डीजीपी से मिले प्रणव। Uttarakhand24×7livenews
देहरादून
अक्सर सुर्खियों में रहने वाले खानपुर से बीजेपी के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन एक बार फिर से चर्चाओं में हैं। खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के खिलाफ देहरादून के डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। अपने खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमे को लेकर पूर्व विधायक चैंपियन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और डीजीपी अशोक कुमार से मुलाकात की है और उनके सामने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने संबंधित थाने के इंचार्ज के खिलाफ बदसलूकी करने का भी आरोप लगाया है, सरकारी काम में बाधा डालने को लेकर दर्ज मुकदमे में पुलिस ने अब जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि दो दिन पहले वाहन चेकिंग के दौरान चैंपियन पर पुलिस से अभद्रता करने का आरोप लगा है। अपने ऊपर लगे आरोपों और पुलिस की अभद्रता को लेकर बीजेपी के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर खुद पर हुए मुकदमे से अवगत कराया। चैंपियन ने डालनवाला इंस्पेक्टर नंद किशोर भट्ट पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके द्वारा पूर्व विधायक के साथ अभद्रता की गई और मुकदमा भी उन्ही पर दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि सीएम ने उन्हें आश्वासन दिया है कि मामले की उचित जांच कराई जाएगी।
