भ्रष्टाचार के आरोप में बदरी केदार मंदिर समिति का प्रबंधक निलंबित। Uttarakhand24×7livenews
देहरादून
बदरी- केदार मंदिर समिति में बड़ी कार्यवाही करते हुए अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने फर्जी पदनाम और वित्तीय गड़बड़ी के आरोप में एक कार्मिक निलंबित कर दिया है। अजेंद्र अजय ने कहा कि वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर सिंह पंवार की अध्यक्षता में एक संयुक्त जांच समिति गठित की गई थी। इस समिति में मंदिर समिति के सदस्य भास्कर डिमरी, उत्तरकाशी की जिला महाप्रबंधक (उद्योग), ऋषिकेश के कोषाधिकारी और एनआईसी के तीन तकनीकि विषेशज्ञों के अलावा मंदिर समिति के सहायक अभियंता शामिल थे। जांच समिति को बड़ी मात्रा में वित्तीय अनियमितताएं मिली हैं। आदेश में राकेश सेमवाल पर पद का दुरूपयोग और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने का आरोप भी है। उक्त कार्मिक प्रबंधक के पद पर तैनात है, किन्तु वह अपने पदनाम के आगे विशेष कार्याधिकारी लिखता है।
