राजधानी देहरादून में फटा गैस सिलेंडर लोगो में दहशत। Uttarakhand24×7livenews

0
VideoCapture_20221218-162609.jpg

देहरादून
रजाई गद्दे के गोदाम में लगी आग गैस सिलेंडर फटने से मची दहशत
देहरादून के माता मंदिर रोड स्थित एक रजाई गद्दे की दुकान में उस समय अफरा तफरी मच गई जब यहां अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। रेलवे फाटक के पास स्थित इस दुकान को इमरान पिछले करीब 15 साल से चला रहा था, आज सुबह अचानक इस दुकान में आग लग गई आग कैसे लगी इसका अब तक पता नहीं चल पाया है हालांकि आग बुझाने की कोशिश में इमरान का हाथ जल गया जिसके बाद इमरान का इलाज कराया गया है। बताया जा रहा है कि इस आग में लाखों का माल जलकर स्वाहा हो गया हालांकि आसपास के लोगों ने दुकान में रखे सामान को बाहर निकालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की इस दौरान फायर ब्रिगेड कार्यालय को भी सूचना दी गई लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम करीब आधे घंटे बाद जाकर मौके पर पहुंची तब तक पूरा सामान जलकर खाक हो चुका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed