विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सभी लोगो से ये करी अपील। Uttarakhand24×7livenews

0
IMG-20221218-WA0115.jpg

देहरादून
अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी वर्गों के उत्थान के लिए सभी लोगों से सकारात्मक पहल करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश काफी तेजी के साथ प्रगति कर रहा है।
आपको बता दें कि उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग की ओर से अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ओर से सर्वे ऑडिटोरियम हाथीबड़कला में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। सीएम धामी ने कहा कि पहले के समय में विकास योजनाएं केवल कुछ लोगों के लिए होती थी। लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी वर्गों के उत्थान के लिए काम किया जा रहा है। सभी विकास योजनाएं हर वर्ग के लिए हर व्यक्ति के लिए शुरू की जा रही हैं और इससे देश का चहुमुखी विकास हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed