आतंकियों की जननी है पाकिस्तान – महेंद्र भट्ट। Uttarakhand24×7livenews
देहरादून
पाकिस्तान के विदेशमंत्री बिलावल भुट्टो के विवादित बयान पर देशभर में सियासत गरमा गई है। राजधानी देहरादून में बीजेपी ने बिलावल भुट्टो का पुतला दहन कर अपना आक्रोश जताया। बीजेपी महानगर कार्यालय से घंटाघर चौक बीजेपी ने आक्रोश रैली निकाली। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में यह आक्रोश रैली निकाली।इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने बिलावल भुट्टो के मुर्दाबाद के नारे लगाए। साथ ही बिलावल भुट्टो से माफी मांगने की भी बात कही। इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा की पाकिस्तान अपनी हदे पार कर रहा है, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अपने विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो को तत्काल बर्खास्त करना चाहिए। वहीं बीजेपी महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि आतंकवाद की जननी पाकिस्तान जो दिवालिया देश है उसके विदेश मंत्री ने अपनी दिवालिया मानसिकता का परिचय दिया है।
