आज से बैडमिंटन खेलेंगे सरकारी कर्मचारी। Uttarakhand24×7livenews

0
VideoCapture_20221217-123659.jpg

देहरादून
उत्तराखंड सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता का सीएम धामी ने शुभारंभ किया। परेड ग्राउंड स्थित बैडमिंटन हॉल में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह अंतर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 17 से लेकर 19 तारीख तक चलेगी। इस प्रतियोगिता में प्रदेश से यूपीसीएल , बीएचईएल , उत्तराखंड पुलिस , उत्तराखंड शिक्षा विभाग जैसे विभिन्न सरकारी कार्यालयों से खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैडमिंटन खेलकर इस प्रतियोगिता की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार की अंतरविभागीय प्रतियोगिताओं से सभी विभागों में आपसी तालमेल बनेगा जिस से प्रदेश विकास की राह पर आगे बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed