विजय दिवस के उपलक्ष में कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम। Uttarakhand24×7livenews

0
VideoCapture_20221216-155102.jpg

देहरादून विजय दिवस के अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी, इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने पूर्व सैनिकों को शाल ओढाकर उनका सम्मान भी किया, वही पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि सन् 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान के 93 हजार सैनिकों को आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर किया, 1971 के युद्ध में भारत ने दुनिया की सबसे बड़ी जीत दर्ज की जो भारत के लिए बहुत गर्व की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed