दुखद शिक्षक की हैवानियत का शिकार हुआ मासूम। Uttarakhand24×7livenews
भगवानपुर में निजी इंटर कॉलेज मे दबंग अध्यापक पर 9 साल के बच्चे के साथ बेरहमी से मारपीट का आरोप लगा है वहीं बच्चे की उपचार के दौरान हुई मौत हो गई है तीसरी कक्षा का छात्र था मासूम बच्चा पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है पुलिस मामले की जाँच मे जुट गई है।
बच्चे के परिजनों ने प्रशासन से स्कूल के मास्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है
मृतक बच्चे के दादा ने बताया कि मेरा पोता भगवानपुर स्थित रहमानिया कॉलेज में पढ़ता था
बीती नो तारीख को स्कूल के अध्यापक जीशान द्वारा मेरे पोते अली की पिटाई की गयी थी
बच्चे के घर लोटने पर आरोग्यम हॉस्पिटल में दिखाया गया जहां से बच्चे को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई हैं
बच्चे के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
