हिमाचल में गुजरात के परिणाम पर बोले पूर्व सीएम सीएम धामी। Uttarakhand24×7livenews

0
dhami_trivendra__1665290957-5.jpg

देहरादून गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव परिणाम में गुजरात में संतोषजनक और हिमाचल में निराशाजनक चुनाव परिणामों पर उत्तराखंड से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत की प्रतिक्रिया आई है।
गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव को लेकर के उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। गुजरात में संतोषजनक चुनाव परिणाम पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांग्रेस को पूरे देश ने नकार दिया है और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की यह फैलियर है तो वहीं इसके अलावा हिमाचल चुनाव परिणाम पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ज्यादा कुछ नहीं था उन्होंने गुजरात चुनाव को लेकर के पूरी तरह से इसे भाजपा की उपलब्धि बताया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमाचल चुनाव परिणाम पर पूरी तरह से चुप्पी साधी और हिमाचल चुनाव परिणाम को लेकर के ज्यादा कुछ भी नहीं कहा।
वही इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी विधानसभा चुनाव परिणामों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गुजरात में लगातार भारतिय जनता पार्टी को आश्रीवाद मिल रहा है जो दिखाता है कैसे लगातार देश भाजपा को स्वीकार कर है। वहीं इसके अलावा हिमाचल चुनावों पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि चुनाव के लिए सभी जगह रणनीति बनाई जाती है कहीं पर रणनीति सफल होती है कहीं पर असफल हो जाती है उन्होंने कहा कि हिमाचल चुनाव परिणाम को लेकर पार्टी मंथन कर रही है और कहां पर कमी रह गई उसको भी समीक्षा में विचार विमर्श किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed