मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूरे विधि विधान के साथ इंदिरा मार्केट के रि-डेवलपमेंट कार्यों का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। Uttarakhand24×7livenews
देहरादून बीते कुछ सालों पहले जिस इंदिरा मार्केट के रि-डेवलपमेंट की नीव हरीश रावत ने रखी थी उसका काम आज तक नहीं हो सका था लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूरे विधि विधान के साथ इंदिरा मार्केट के रि-डेवलपमेंट के कार्यों का भूमि पूजन कर शिलान्यास कर दिया है।
बता दें कि 242 करोड़ 32 लाख की लागत से इंद्रा मार्केट का रि – डेवलपमेंट के काम होंगे जबकि इसी दौरान मुख्य मंत्री ने कुल 257.22 करोड़ की अलग अलग योजनाओं का शिलान्यास किया साथ ही 698.74 लाख की योजनाओं का लोकार्पण भी किया गया है। इस मौके पर शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल वन मंत्री सुबोध उनियाल स्थानीय विधायक खजान दास सहित बीजेपी के कई नेता मौजूद रहे। मीडिया से मुखातिब मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना से 5 सौ से ज्यादा लोगों को लाभ मिलेगा साथ ही यह योजना विकास के लिए मिल का पत्थर साबित होगी इसके अलावा स्थानीय विधायक खजान दास ने कहा की राजपुर क्षेत्र में कई अन्य योजनाओं पर काम को लेकर भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आश्वासन दिया है।
