हरिद्वार के नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को मुख्यमंत्री ने दी बधाई। Uttarakhand24×7livenews
हरिद्वार में जिला पंचायत बोर्ड बनने के बाद आज जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। बड़े पैमाने पर आयोजित हुए शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए। भल्ला इंटर कॉलेज स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी और उपाध्यक्ष अमित चौहान को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में सभी निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई। इस बार जिला पंचायत चुनावों में भाजपा का बोलबाला रहा है लिहाजा शपथ ग्रहण समारोह में भी भाजपा के कई नेता शामिल हुए। भाजपा नेताओं ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताया और कहा कि हरिद्वार जिले को श्रेष्ठ बनाने के लिए लगातार काम किया जाएगा।
