धरती पुत्र को भावपूर्ण अंतिम विदाई, नेताजी की अस्तिया गंगा में विसर्जित। Uttarakhand24×7livenews

0
860e2a00e3133a645b70f2482f53468e612ff.jpg

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव की अस्थियां आज हरिद्वार पहुंची। हरिद्वार स्थित चंडी घाट पर यादव परिवार के तीर्थ पुरोहित पंडित शैलेश मोहन और पंडित नितिन शर्मा ने पुरे विधि विधान के साथ मुलायम सिंह यादव की अस्थियों को गंगा में विसर्जित कराया। पूर्व सीएम अखिलेश यादव की बहू डिंपल यादव, भाई शिवपाल यादव और रामगोपाल के साथ कई परिजन मुलायम सिंह की अस्थियों को लेकर हरिद्वार पहुंचे थे। इस दौरान शिवपाल यादव ने कहा कि दिवंगत मुलायम सिंह ने कई बार विधायक और मुख्यमंत्री रहते हुए जनता की सेवा की है। उन्होंने हमेशा अल्पसंख्यक, गरीब, दलित और पिछड़े वर्ग के लोगो की आवाज को ऊंचाइयों तक ले जाने का काम किया है। उनके जाने के बाद पूरा परिवार एकजुट है और उन्होंने अपने जीवन में दल बल से ऊपर उठकर सभी लोगो की बात सुनी और कभी किसी को निराश नहीं किया।
गौरतलब है कि अस्थि विसर्जन के बाद अखिलेश यादव ने गंगा स्नान किया और उसके बाद तीर्थ पुरोहितों की बही में नाम दर्ज कराकर अपने हस्ताक्षर भी किए। अस्थि विसर्जन के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा थी और मुलायम सिंह यादव अमर रहे के नारों के साथ उनकी अस्थियों गंगा में विसर्जित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed