कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए राजधानी देहरादून में वोटिंग। Uttrakhand24×7livenews

0
IMG-20221017-WA0019.jpg

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए राजधानी देहरादून में भी वोट डाले जा रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें उत्तराखंड के कुल 222 डेलीगेट मतदान करेंगे। इनमें से सात डेलीगेट राज्य से बाहर हैं, वो अपने-अपने अलग राज्यों या दिल्ली से मतदान प्रक्रिया में भाग लेंगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सभी डेलीगेटस से मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि इस चुनाव में सभी लोग बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं और हाईकमान ने सभी को वोटिंग के लिए स्वतंत्र किया है। इस चुनाव में दो प्रत्याशी मल्लिकार्जुन खडगे और शशि थरूर प्रत्याशी मैदान में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed