चार धाम यात्रा बेहद सफल पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज। Uttrakhand24×7livenews

0
IMG-20221015-WA0041.jpg

चार धाम यात्रा जैसे जैसे सर्दिया आ रही है वैसे ही चारधाम यात्रा अपने समापन की और बढ़ रही है चारधाम के कपाट बंद होने की तारीख तय हो गई है । पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने चार धाम यात्रा को लेकर बताया की इस बार की चार धाम यात्रा बेहद सफल रही और करोना काल के बाद इस बार यात्रा में यात्रियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । इतना ही नहीं करोना के कारण चारधाम यात्रा मार्ग पर व्यापारियों का जो नुकसान पिछले वर्षो में हुआ है उसकी पूरी भरपाई इस सीजन में हो गया है। इस साल लगभग 42 लाख लोगो ने चारधाम की यात्रा की है जो की एक बड़ी संख्या है और उत्तराखंड के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
वही मंत्री सतपाल महाराज ने चारधाम में रोपवे बनाए जाने की योजना का भी स्वागत किया और कहा की ये उनकी सरकार की एक अच्छी पहल है इससे यात्रियों को बहुत फायदा होगा और उनकी यात्रा सुगम होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed