Breaking Dehradun UK-7 header HEADLINES Khatima Latest news Political Uttarakhand

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंडी समिति में खाद्य विभाग में लगे धान क्रय केंद्र का किया औचक निरीक्षण। uttrakhand24×7livenews

सुबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान खटीमा पहुंचे जहां उन्होंने सर्व प्रथम हेलीपैड पहुंच कर उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की जिसके बाद मुख्यमंत्री मंडी समिति खटीमा पहुंचे और उन्होंने मंडी समिति में खाद्य विभाग के लगे धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने धान की नमी नापने वाली मशीन द्वारा धान की नमी नपवायी।
वही मीडिया से वार्ता में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उन्होंने पूर्व में ही अधिकारियों को निर्देशित किया है कि किसानों की फसल का एक-एक दाना सरकारी क्रय केंद्रों पर तोला जाए वही कुछ दिनों पूर्व आई अतिवृष्टि के कारण धान में जो नमी आ रही है उसके लिए भी जल्दी किसानों को राहत दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *