कैबिनेट फैसले 26 प्रस्ताव पर हुई चर्चा 24 पर लगी कैबिनेट की मुहर। Uttrkhand24×7livenews
देहरादून
कैबिनेट बैठक समाप्त
सचिव शैलेश बगोली कर रहे कैबिनेट ब्रीफिंग
साथ में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी हैं मौजूद
कैबिनेट में 26प्रस्ताव पर हुई चर्चा
24 प्रस्ताव पर हुआ कैबिनेट का निर्णय
गृह विभाग के अंतर्गत राजस्व पुलिस क्षेत्र को रेगुलर पुलिस क्षेत्र में ट्रांसफर किया जाएगा इसके लिए पहले चरण में 6 पुलिस स्टेशन और 20 पुलिस की नई चौकियां बनाई जाएगी
महिला आरक्षण को लेकर फैसले के लिए मुख्यमंत्री को किया अधिकृत
आवास विभाग में लैंड यूज बदलने के लिए 15 फीसदी पेट्रोल पंप के लिए लागू होगा
समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत अटल आवास योजना में प्रधानमंत्री आवास योजना के भांति पैसा दिया जायेगा
उत्तराखंड न्यायिक सेवा नियमावली में सिविल जज को जूनियर सिविल जज और सीनियर सिविल जज कहा जायेगा
औद्योगिक विकास विभाग में उत्तराखंड की लोजस्टिक नीति को मंजूरी
दिव्यांग बच्चो के लिए अध्यापकों की जाएगी नियुक्ति कैबिनेट ने दी मंजूरी
हरिद्वार में हरिद्वार निजी विश्वविद्यालय के नाम को मंजूरी
दिवाली बोनस के लिए मुख्यमंत्री से लिया जाएगा अनुमोदन
ह्यूमन राइट्स की रिपोर्ट रखी जायेगी विधान सभा के पटल पर
उपनल और पीआरडी से अलग अब सेवा योजन से भी रखे जायेंगे आउट सोर्स कर्मी
सार्वजनिक स्थानों पर थूकना और कूड़ा फेंकने पर अब कारावास को हटाकर लगाया जाएगा आर्थिक दंड
वित्त विभाग ने GST में पंजीकृत व्यापारियों के दुर्घटना बीमा को 5 लाख से बढाकर 10 किया गया
1750 पुलिस कांस्टेबल को दिया जाएगा प्रमोशन
