सिविल सर्विस ऑफ़िसर्स वाइव्स एसोसिएशन सिविल सर्विस इंस्टीट्यूट में आयोजित संजीवनी दिवाली फेस्ट – 2022 का रविवार को समापन हुआ, uttrakhand24×7livenews

0
IMG-20221009-WA0096.jpg

सिविल सर्विस ऑफ़िसर्स वाइव्स एसोसिएशन द्वारा ओल्ड मसूरी रोड, देहरादून स्थित सिविल सर्विस इंस्टीट्यूट में आयोजित संजीवनी दिवाली फेस्ट – 2022 का रविवार को समापन हुआ, इस समापन समारोह के अवसर पर गीता धामी ने मुख्य अतिथि के रुप में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए करीब 70 स्टालों का अवलोकन किया, जिसमे उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों एवं खानपान को प्रमुखता से दर्शाया गया था, इस दौरान उन्होंने स्थानीय उत्पादों की खरीदारी की एवं उससे संबंधित जानकारियां प्राप्त की।
इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष डॉ हरलीन कौर संधु, संजीवनी संस्था की सचिव रश्मि बर्द्धन, उपाध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक, कोषाध्यक्ष श्रीमती अंजलि सिन्हा, अंशु पांडे, अनुराधा सुधांशु, आकांक्षा सिन्हा, मथानी फैनई, गुंजन यादव, हरिका राजेश, रजनी तोमर, शिखा पांडे, विनीता कुंवर एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed