हिमस्खलन हादसे में बरामद 7 शवों में से 3 शवों को जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचाया गया। Uttrakhand24×7livenews

0
IMG-20221009-WA0011.jpg

उत्तरकाशी जिले के द्रौपदी का डांडा-2 में हुए हिमस्खलन हादसे में बरामद 7 शवों में से 3 शवों को जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचाया गया। उत्तरकाशी में 4 अक्टूबर को द्रौपदी का डांडा- 2 पीक पर आए एवलांच में 29 लोगों की मौत हो गई। इसमें अब तक 26 लोगों की डेड बॉडी रिकवर की जा चुकी है, जबकि 3 लोग अब भी लापता हैं। विगत दिवस 7 शवों को बेस कैम्प से मातली हेलीपैड लाया गया था। उन प्रशिक्षणार्थियों के शवों का पोस्टमार्टम, पंचनामा आदि कार्यवाही पूर्ण कर 4 शवों को सम्बन्धित के परिजनों को सुपुर्द किया गया, जो शवों को अपने पैतृक गांव और अपने क्षेत्र ले गये। उधर 3 प्रशिक्षणार्थियों जो कि असम, मेघालय एवं प्रयागराज, उत्तरप्रदेश के हैं, उन शवों को पुलिस के साथ हिमालयन हॉस्पिटल, जौलीग्राण्ट, देहरादून संलेपन (Embalming) हेतु भेजा गया है। जिन्हें वहाँ से उनके गन्तव्य हेतु भेजा जाएगा। SDRF वाहिनी मुख्यालय से एक टीम द्वारा हिमालयन हॉस्पिटल पहुँचकर 3 शवों को मोर्चरी में रखवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed