उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में नवमी के अवसर पर हवन कर किया कन्या पूजन। Uttrakhand24×7livenews

0
VideoCapture_20221004-122808.jpg

उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में नवमी के अवसर पर हवन कर कन्या पूजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदेश की खुशहाली के लिए हवन के बाद कन्या पूजन भी किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कन्या पूजन कर कहा कि देश प्रदेश में सुख शांति समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई। इस मौके पर प्रदेश वासियों को उन्होंने हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सभी का कल्याण हो इसके लिए पूजा अर्चना की गई। आज शाम को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी देहरादून पहुंच रहे हैं। कल बद्रीनाथ और सीमांत क्षेत्र में उनके जाने का कार्यक्रम है । जहां सीमा पर तैनात जवानों के साथ दशहरा के पर्व को मनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed