धनोल्टी विधायक प्रीतम पंवार ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, पीड़ितों को हर संभव मदद हेतु दिलाया भरोसा।

0

धनोल्टी विधायक प्रीतम पंवार ने आपदा प्रभावित क्षेत्र कुमाल्डा, तिमली सीतापुर, सरखेत और गवाड़ गांव का दौरा किया।
विधायक प्रीतम पंवार ने जानकारी देते हुए बताया की टूटे सड़क मार्गों और बिजली की व्यवस्था के लिए बहुत तेजी से कार्य किया जा रहा है व् जल्द ही सारी व्यवस्था सुचारू रूप से चलने लगेगी। वही बताया की लापता लोगों का सर्च ऑपरेशन भी युद्ध स्तर पर चल रहा है।
विधायक प्रीतम पंवार ने इस आपदा में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए परिजनों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने हेतु आश्वस्त किया।
मौके पर विधायक प्रीतम पंवार के संग जिलाधिकारी सौरभ गहरवार व् उप जिलाधिकारी धनोल्टी सहित आला अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed