मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राज्य स्तरीय उद्योग मित्र समिति के साथ बैठक की।
देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राज्य स्तरीय उद्योग मित्र समिति के साथ बैठक की। बैठक में विभागीय सचिव व राज्य स्तरीय उद्योगपति शामिल हुए। मीडिया से मुखातिब उद्योग सचिव डॉ पंकज पांडे ने कहा कि पिछली बैठक में उद्योगपतियों ने राज्य सरकार को 70 सुझाव दिए थे जिसमें से करीब सभी सुझाव पर अमल करते हुए उनको संभवत हल किया जा चुका है। वहीं उन्होंने कहा कि आज की बैठक में भी काफी बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया राज्य सरकार के पास जमीनों को उद्योगों के लिए चिन्हित करने के लिए लैंड बैंक में शामिल किए जाने पर भी विचार किया गया। साथ ही उद्योगों को लगाने के लिए जमीन राज्य सरकार मुहैया करवाएगी इस मसले पर भी बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि उद्योगों के लिए राज्य में कनेक्टिविटी एक महत्वपूर्ण सुझाव था जिस पर प्रदेश सरकार काम कर रही है पंकज पांडे ने बताया कि सरकार की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा उद्योगों को राज्य में स्थापित किया जा रहा है। विभागीय सचिव ने बताया की राज्य में जो प्लास्टिक उद्योग बंद हुए हैं उनको अल्टरनेट तरीके से कैसे डेवलप किया जाए इसके लिए सरकार मदद करेगी। उन्होंने कहा कि जितने भी उद्योग राज्य में स्थापित होंगे उससे राज्य की आमदनी बढ़ेगी।
