उत्तरकाशी डीएम ने खुद पैदल चलकर लिया दयारा बुग्याल के ट्रेकिंग रूटों का जायजा
मनमोहन भट्ट✍️ उत्तरकाशी जनपद भटवाड़ी ब्लांक के रैथल से करीब 8-9 किलोमीटर व समुद्र तल से 3639 मी०ऊंचाई पर स्थित दयारा बुग्याल का शनिवार को उत्तरकाशी जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित ने पैदल चलकर ट्रेकिंग रूटों के साथ ही दयारा बुग्याल का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया l
इस मौके पर जिलाधिकारी ने पर्यटक रूटों के मार्गों पर साफ-सफाई बनाये जाने एंव मार्गों के विभिन्न स्थानों पर विश्राम स्थलों के बेहतर रख-रखाव को लेकर वन महकमें के अधिकारियों को अवश्य दिशा – निर्देश दिये l उन्होंने कहा कि प्राकृतिक नैसर्गिकता से भरपूर प्रसिद्ध दयारा बुग्याल पर्यटन के मानचित्र पर विशेष स्थान रखता है l पर्यटन के क्षेत्र में दयारा बुग्याल को विकसित किये जाने के लिये बेहतर प्रयास किये जायेगें
