मसूरी: स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में हुई क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता ।

0

मसूरी में 75वें स्वतंत्रता दिवस एवं आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर मसूरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा मसूरी नगर पालिका परिषद के तत्वाधान में क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया जिसका शुभारंभ मसूरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरत सिंह रावत द्वारा किया गया । सूरत सिंह रावत ने सभी धावको का परिचय कर सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की। सूरत सिंह रावत ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता में मसूरी के करीब 20 स्कूलों के 300 से अधिक धावक प्रतिभाग कर रहे हैं वहीं यह प्रतियोगिता 8 वर्गों में बांटी गई है उन्होंने बताया कि कोरोना काल के बाद इस साल स्वतंत्रता दिवस के अवसर क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिसमें खिलाडियों और धावको में भारी उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मसूरी में पूर्व में सरकार द्वारा मसूरी भिलाडु स्टेडियम के निर्माण को लेकर कई बार कोशिश की परंतु स्टेडियम का निर्माण नही हो पाया जिससे खिलाड़ियों में बड़ी मायूसी है वह मसूरी में किसी प्रकार का खेल मैदान उपलब्ध नहीं है जिससे खिलाड़ी अपने हुनर को निखार नहीं पा रहे हैं वहीं विभिन्न प्रतियोगिता में प्रतिभाग भी नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग करी है कि जल्द से जल्द भिलाडू स्टेडियम का निर्माण कराया जाए वह मसूरी में इंडोर स्टेडियम का भी निर्माण कराये जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed