मथुरा: नरेंद्र मोदी विकास मिशन के राष्ट्रीय महासचिव व कार्यकर्ताओं ने निकाली भव्य तिरंगा रैली ।
अमर ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल नरी से आज भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि नरेंद्र मोदी विकास मिशन के राष्ट्रीय महासचिव पंडित योगेश पचौरी उपस्थित रहे उन्होंने रैली को हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया और उन्होंने बताया के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा लगाने के लिए हमने यह अपने नरेंद्र मोदी विकास मिशन के कार्यकर्ताओं द्वारा एक गांव कदम की ओर गांव गांव में झंडा लगाने का काम कर रहे हैं वहीं पर आज तिरंगा रैली में अमर ज्योति स्कूल के बच्चों द्वारा और गांव के ही नौजवान बुजुर्ग भी रैली में शामिल हुए जिसमें रैली अमर ज्योति स्कूल से पैदल 3 किलोमीटर हाईवे पर चक्कर लगाकर अकबरपुर पहुंची और पूरे अकबरपुर गांव में प्रभात फेरी लगवाई जगह-जगह ग्राम वासियों ने जलपान बिस्कुट के पैकेट और कहीं कहीं जगह खानपान की व्यवस्था और फूल मालाओं से बच्चों का उत्साह वर्धन किया रैली में नरेंद्र मोदी विकास मिशन के राष्ट्रीय महासचिव और सुरक्षा मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित योगेश पचौरी द्वारा विद्यालय के प्रबंधक नीरज शर्मा नेवी बच्चों के साथ हर घर झंडा लगवाया। Har Ghar Tiranga Abhiyan
