पर्यटन एवं आतिथ्य सम्मेलन में सीएम ने किया प्रतिभाग।
देहरादून उत्तराखंड आने वाले पर्यटन सीजन में उत्तराखंड का फोकस साहसिक खेल, होमस्टे और वैलनेस पर्यटन पर रहेगा। प्रदेश में पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से आयोजित पर्यटन और आतिथ्य सम्मेलन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन विषयों पर आधारित टेलीविजन विज्ञापन फिल्म *अपनाते हैं दिल खोलकर* को लांच किया। सम्मेलन में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड पर्यटन का हब है और तमाम तीर्थ स्थलों और चार धाम के होने की वजह से उत्तराखंड को देवभूमि भी कहा जाता है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार का पूरा प्रयास है कि आने वाले समय में पर्यटन राज्य के धीर की हड्डी बने और इस दिशा में सरकार लगातार पुरजोर कोशिश कर रही है।
