उत्तराखंड में पहली बार एसडीजी गोलकीपर पुरस्कार शुरू किया गया है

0

उत्तराखंड में पहली बार एसडीजी गोलकीपर पुरस्कार शुरू किया गया है … जिसमें आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य के विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में कार्य करने वाले व्यक्ति और सामाजिक संस्थाओं को पुरस्कृत किया है । राजधानी देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 27 व्यक्तिगत तथा संस्थाओ को एसटीजी गोलकीपर 2021 पुरस्कार दिया और अन्य लोगों को इन पुरस्कारों से प्रेरणा लेकर विभिन्न क्षेत्रों में जनहित के कार्य करने और समाज के लिए प्रेरणा बनने के लिए प्रेरित किया। आपको बता दें कि उत्तराखंड में सतत विकास लक्ष्य को लेकर विभिन्न संस्थाएं और व्यक्तियों द्वारा कार्य किया जा रहा है ताकि समाज का उत्थान हो सके समाज में जागरूकता फैल सके और लोगों का जीवन अच्छा और बेहतर बन सके उस दिशा में कार्य किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed